बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- एसआईआर को लेकर मंगलवार को नगर के एमएस कॉलेज एवं जैन इंटर कॉलेज के बूथों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने लोगों और कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों से जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विस्तृत बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपने मताधिकार की रक्षा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आहवान किया। कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों और स्थानीय नागरिकों ने गंभीर समस्याओं को उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...