लखनऊ, फरवरी 20 -- - मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई द्वारा भारत मंडपम में किए गए विरोध प्रदर्शन पर किया कटाक्ष - बोले, देश की छवि के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास हुआ, दोषियों पर की जाए कठोर कार्रवाई लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान एनएसयूआई द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा संगठन के हरकत की हर भारतवासी को निंदा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश व दुनिया भारत की तरफ देख रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में खुद को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के युवा संगठन ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना करने का प्रयास किया है। दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसकी हम नि...