कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर में माती रोड पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर उनके ही एक रिश्तेदार ने चाकू से हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उनको मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लाए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको भर्ती कर इलाज किया। इधर घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना देकर हमलावर की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। रूरा थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले पिंटू दिवाकर कांग्रेस के अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष हैं। शनिवार को वह अपने छोटे भाई संदीप के साथ माती कोर्ट आए थे। यहां से वह पार्टी कार्यालय आ रहे थे। रास्ते में बाइक से दो युवकों के साथ आए उनके मामा के लड़के ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी होते ही उनके परिजन वहां पहुंचे और उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उनको भर्ती कर इलाज किया। जबकि घटना के विरोध में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.