लखनऊ, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक से धमकी दी गई। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने हुसैनगंज थाने में दी गई तहरीर में लिखा कि तीन फरवरी को दोपहर दो बजे संगठन के साथियों के साथ नेहरू भवन माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर मनीष शुक्ला के फेसबुक अकाउंट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय की फोटो के साथ उन्हें सबक सिखाने की धमकी देते हुए एक पोस्ट दिखी। यह पोस्ट मनीष शुक्ला के फेसबुक अकाउंट से वायरल की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष की फोटो भी आपत्तिजनक थी। पोस्ट देखने के उपरांत जांच की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.