मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान, में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अशोक पासवान,की अध्यक्षता में मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष शाह मो ज़ुबैर की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक पासवान ने कहा कि शाह मो ज़ुबैर लोगों के दिल को जोड़ने का काम करते थे। कार्यक्रम का संचालन शकील अहमद ने किया। इस अवसर पर बी. के. निराला, राजकुमार मंडल, विनय कुमार गुड्डू,चंदन कुमार सिंह,अकरम परवेज, अजीत मालाकार, गोपीचंद सितारा, बी. के. आजाद, कृष्ण प्रकाश,नौशाद आलम, मो साजिद एवं दर्ज़नों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...