बहराइच, मई 25 -- बहराइच, संवाददाता। बाइक सवार हमलावरों ने दीवानी कचेहरी शीशे वाली मस्जिद के पास शनिवार रात पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू को गोली मार दी। गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी। वह बाइक से गिरे तो हमलावरों ने लोहे की राड और डंडों के साथ उन पर चाकू से भी वार किया है। उनकी चीख पुकार पर लोग जुटे तो हमलावर फरार हो गए। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। नगर कोतवाली के काजीपुरा निवासी कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू (45) पुत्र मोहम्मद जलील शनिवार रात लगभग दस बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर कोतवाली के दीवानी कचहरी के निकट शीशे वाली मस्जिद के पास पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। खतरा भांप जैसे ही उन्होने बाइक की रफ्तार बढ़ाई। हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली कंधे के दाहिनी ओर लगते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.