मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 9 -- मुशहरी, हिसं। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा का निधन मंगलवार की शाम को हो गया। रोहुआ चौक के पास स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर विधायक बेबी कुमारी, पूर्व विधायक अमर कुमार पासवान, रोहुआ मुखिया अभय कुमार, जदयू के जिला उपाध्यक्ष अजय शंकर सिंह उर्फ बमबम बाबू, आलोक कुमार, मुन्ना बाबू, डॉ शानू प्रभाकर, शंकर प्रसाद सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह, तरौरा मुखिया रीना देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार नन्हे आदि ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.