औरंगाबाद, अगस्त 2 -- औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर के पिता यमुना सिंह का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। यमुना सिंह औरंगाबाद जिला कांग्रेस के पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे थे और उन्होंने आजीवन कांग्रेस में रहकर अपनी राजनीति की। एक बार चुनाव भी लड़ा और उन्हें काफी अच्छे मत प्राप्त हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना सिंह की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए पटना में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार की अहले सुबह उनका निधन हो गया। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। इस दौरान उनके पुत्र सदर विधायक आनंद शंकर सहित कई लोग उपस्थित रहे। शनिवार को ही शव का दाह संस्कार उनके पैतृक गांव सदर प्रखंड के रायपुरा में किया गया। इस दौरान लोगों की यहां भारी भीड़ रही। कांग्रेस के जिला प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.