हाजीपुर, फरवरी 19 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा के सरैया गांव स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीनाथ झा के आवासीय परिसर में स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेश राय उपस्थित थे। बैठक में संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा करते हुए संगठन को पंचायत स्तर पर पुनर्स्थापना को लेकर गहन मंथन किया गया। वहीं संगठन को पंचायत स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से पुरजोर अपील की गई। बताया गया है कि आगामी 21 फरवरी को दिन के 10 बजे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रजनी नायक दिल्ली से वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के सरैया स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वी नाथ झा के आवासीय परिसर में निर्धारित बैठक में शामिल होंगे। बैठक में आगामी 21 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय प्...