बदायूं, मार्च 25 -- कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत यादव का जिले में स्वागत सम्मान जारी है। सोमवार को गांव पटपरागंज व गुराई-बदरपुर में ग्रामीणों ने स्वागत सभा आयोजित कर अजीत यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अजीत यादव ने कहा कि योगी सरकार के आठ सालों में प्रदेश की जनता बेहाल है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग भाजपा सरकार में बदहाल है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जिले में कांग्रेस जनता के मुद्दों पर व्यापक संघर्ष करेगी। योगी सरकार के हर जुल्म और अत्याचार का कांग्रेस विरोध करेगी। इस मौके पर अनिल यादव, राजीव पटेल, श्यामवीर पटेल, बनवारी सिंह यादव, पुत्तन यादव, होशियार यादव, नरेंद्र यादव, इंद्रेश पटेल, तेजपाल पटेल, मुबारिक अंसारी, रक्षपाल पटेल, अमरपाल यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.