बरेली, मार्च 25 -- कांग्रेस की ओर से मंगलवार को रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा का स्वागत किया गया। यह आयोजन मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. केबी त्रिपाठी की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने की और संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजन उपाध्याय ने किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे सबके सहयोग से मिलकर पूरा करेंगे। इस दौरान कृष्ण कांत शर्मा, नवाब मुजाहिद हसन खां, हाजी इस्लाम बब्बू, इलियास अंसारी, जिया उर रहमान समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.