बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किसान और गरीब परिवारों को मदद पहुंचाने की उठायी मांग बिहारशरीफ। नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने हिलसा के बाढ़ प्रभावित इलाके का नाव से दौरा किया। इस दौरान लोगों से मिलकर जान-माल की क्षति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अक्सर हिलसा क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की त्रासदी से झेलनी पड़ती है। लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। खासकर किसान और गरीब परिवारों पर बाढ़ की मार सबसे अधिक पड़ती है। हर साल हिलसा, एकंगरसराय एवं करायपरसुराय प्रखंड के लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन से किसान व मजदूरों को आर्थिक सहायता के साथ खाद्यान्न की व्यवस्था करने एवं टूटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.