मऊ, मार्च 21 -- मऊ। जिले के घोसी क्षेत्र के बनियापार निवासी राज मंगल यादव को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 42 वर्षीय राज मंगल यादव पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से कांग्रेस पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करते रहे हैं। वर्ष 2019 में विधान सभा चुनाव में वे घोसी विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रहे हैं। राज मंगल यादव को जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जबकि शहर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा निवासी 35 वर्षीय सलमान जमशेद को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सलमान जमशेद लगभग दो साल से कांग्रेस पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष पद पर राज मंगल यादव और शहर अध्यक्ष पद पर सलमान जमशेद के नियुक्त होने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.