कन्नौज, फरवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस वार रूम के प्रदेश चेयरमैन संजय दीक्षित बेवर जाते समय कुछ देर के लिए छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के विजिटिंग रूम में रुके और स्थानीय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत वर्ष 2005 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने की थी। संजय दीक्षित ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार कांग्रेस की योजनाओं को समाप्त कर रही है और जनता इस सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता अब इंडिया गठबंधन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और वर्ष 2027 व 2029 के चुनावों में बदलाव चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कई स्थानों पर जीवित लोगों को मृत दिखाकर उनके वोट काटे जाने की शिकायतें...