देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा.अमित राय एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. आजाद बेग के आगमन पर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। जिला कांग्रेस कार्यालय में उक्त नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त करना समय की मांग है। बैठक में संगठनात्मक योजनाओं पर चर्चा की गयी। दोनों नेताओं ने कहा कि जिले के पदाधिकारी जनता से सीधे जुड़ने के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत की और अभियान के उद्देश्यों, कार्यशैली और लक्ष्य के बारे में दिशा-निर्देश दिया। जिलाध्...