आरा, जून 5 -- आरा। संपूर्ण क्रांति दिवस पर गुरुवार को आरा परिसदन में भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता की। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज मौजूद थे। बड़हरा विधायक ने कहा कि आज ही के दिन कांग्रेस के खिलाफ जेपी ने बिहार की धरती से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। कांग्रेस ने देश के लोगों की भावनाओं के विरुद्ध देश में आपातकाल लगाकर जो काम किया था, उसके खिलाफ जेपी ने लोगों से आवाह्न किया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज जनजागरण का दिवस है, सजग नागरिकों का दिवस है। लालू प्रसाद को प्रायश्चित करने की जरूरत है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर वास्तव में जेपी के सपने को साकार करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.