पटना, फरवरी 20 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत को देश को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति देशहित से अधिक राष्ट्रविरोध की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और एआई क्षेत्र में बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भारत की जनता भारत विरोधी सोच वाली पार्टी के साथ कभी खड़ा न...