गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- सोहना। पूर्व आईएएस एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता बिजेंद्र सिंह की आगामी सद्भाव यात्रा को लेकर सोहना में कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। सोमवार को चुंगी नंबर-2 के पास आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री राव विरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का संगठन भाजपा के मुकाबले जमीन पर कहीं अधिक मजबूत है। राव विरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजेंद्र सिंह की यह सद्भाव यात्रा पूरे हरियाणा की सभी विधानसभाओं में पैदल निकाली जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य भाजपा की गलत नीतियों और 'विभाजनकारी राजनीति' के कारण बिगड़े हुए आपसी भाईचारे को दोबारा बहाल करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर लोगों को जोड़ने ...