सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में हकीकत नगर झंडा चौक पर सदस्यता अभियान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में भारी तादाद में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि यह तीसरा कैंप है और इस तरह के कैंप का आयोजन पूरे महानगर में अलग-अलग जगह पर होता रहेगा। इस दौरान महेंद्र तनेजा, अशोक सैनी, श्वेता सैनी, हरिओम मिश्रा, नीरज कपिल, मयंक शर्मा, असद खान, अमित राठौर, शर्मिष्ठा देवी, विपिन कांत शर्मा, राजन बिरला, मुकेश वर्मा, मनोज शर्मा, सचिन तनेजा, दर्पण त्यागी, संयोग सैनी अनूप ठकराल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...