रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आपातकाल के 50 वर्ष होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि आपातकाल कांग्रेस की सत्ता की भूख का परिणाम था। 25 जून 1975 को भारत के इतिहास में एक काला अध्याय लिखा गया, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को कुचल दिया। आज जब राहुल गांधी संविधान बचाओ की बात करते हैं तो यह हास्यास्पद लगता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल वह दौर था, जब नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया, अभिव्यक्ति की आजादी पर ताला लगा दिया गया। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। घटना भारतीय लोकतंत्र पर एक गहरा आघात था, जिसने देश की जनता को मजबूर और असहाय बना दिया। तत्कालीन सरकार ने अपनी शक्ति को बनाए रखने के लिए लोकतंत्र की आत्मा को दबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.