रामगढ़, अगस्त 5 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान जारी कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बेहतर कार्यों की सराहना की। अंबा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन झारखंड राज्य के निर्माण और यहां के मूल निवासियों, विशेषकर आदिवासियों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। शिबू सोरेन जी ने हमेशा जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासियों के अधिकारों की वकालत की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे झारखंड के लाखों लोगों का जीवन बेहतर हुआ। कहा कि एक जननेता के रूप में, गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.