पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- डीडीहाट। सांगठनिक जनपद में कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया व ब्लाक अध्यक्ष चंचल चौहान ने बताया कि गोकुल कुमार को कनालीछीना ब्लाक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक कर मोहन राम को एससी प्रकोष्ठ का ब्लाक अध्यक्ष,बलवंत कुमार को नगर अध्यक्ष बनाया गया। महिला ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी माया मेहता को दी गई है। पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में जुटने के निर्देश दिए गये हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रदीप पाल , नगर अध्यक्ष गिरधर बोरा, दिवाकर पांगती, राजेश कन्याल, हिमांशु चुफाल, चंचल बोरा, बिक्रम देउपा, ललित भंडारी, बलवंत बोरा, सुजाता देवी, माया मेहता, त्रिलोक बिष्ट, कवीन्द्र शाही, ललित चुफाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, शेर सिंह चुफाल, शोभन सिंग कार्की, मोहन राम, बहादुर बिष्ट, पुष्कर सिंह,...