मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस की माई बहिन मान योजना की रविवार से जिले में शुरुआत हुई। इस क्रम में गोला बांध रोड स्थित महिला कांग्रेस नेत्री विजेता राज के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का योजना के तहत पंजीकरण कराया गया। इसके अलावा जिले के कुढ़नी, औराई, कटरा, बंदरा सहित दस प्रखंडों में भी इस योजना के तहत महिलाओं का पंजीकरण हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर आवाज उठाती रही है। साथ ही सरकार में रहते हुए कई जनकल्याणकारी योजनओं की भी शुरुआत पार्टी द्वारा की जाती रही है। इस बार भी प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माई बहिन योजना लागू करने पर पार्टी काम कर रही है। इस साल होने वाले विधान सभा चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.