लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस की महिला इकाई में 55% आरक्षित वर्ग से होंगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहारारी की अध्यक्षता में जिला-शहर अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि संगठन में जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर बनाई जा रही कमेटियों में आरक्षित वर्ग की महिलाओं की संख्या में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में 15% एससी, 15% अल्पसंख्यक और 25% ओबीसी वर्ग की महिलाओं को हिस्सेदारी दी जाए। अजय राय ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने की एक बड़ी वजह महिलाओं का वोट है। हालांकि, उसी मातृशक्ति की उपेक्षा इस सरकार में हो रही है। उनके खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं। दुख की बात तो यह है कि ऐसी घटनाओं की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.