मथुरा, दिसम्बर 16 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली में जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि जनसभा को पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। उन्होंने आक्रामक व तथ्यपूर्ण भाषणों से संदेश दिया कि केंद्र व विभिन्न राज्यों में भाजपा सरकारें कथित चुनावी धांधली एवं वोट चोरी से बनी हैं। इसमें जिले से पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अप्रतिम सक्सेना, मनोज गौड़, हरदेव सिंह, ज्ञान सिंह, राजा गौतम, शैलेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, दीपक दीक्षित, कुंवर सिंह निषाद, धीरज शर्मा, आबाद मोहम्मद, प्रमोद पार्षद, धनंजय चौधरी, पुनीत बघेल, संदी...