गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 11.30 बजे गांधी प्रतिमा टाउनहाल से गणेश चौक होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा तक मनरेगा बचाओं संग्राम पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से अम्बेडकर चौक जाएगी, जहां विसर्जित हो जाएगी। यह जानकारी जिला एवं महानगर अध्यक्ष क्रमश राजेश कुमार तिवारी और रवि प्रताप निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में जिला महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...