कोडरमा, मई 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस की ओर से झुमरी तिलैया नगर निकाय में पार्टी चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक राजेंद्र जायसवाल को स्वागत किया गया। पार्टी की राज्यस्तरीय संविधान बचाओ रैली कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पांच जून को झुमरी तिलैया स्थिति शिव वाटिका में आयोजित होनी है। इसकी सफलता के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन जून को कार्यक्रम प्रभारी सहूद खान की देखरेख में झुमरी तिलैया पुराना बस स्टैंड के समारोह हाल में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंच व मोर्चा के सभी लोग शामिल होंगे। बैठक में सपन कुमार, उमेश कुमार, विजय प्रसाद, धीरज यादव, सचिन कुमार समेत कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.