गिरडीह, जनवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के समक्ष हुई। जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा पार्टी के मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में किये गये संगठन के कार्यो की समीक्षा की गयी। जिसके तहत दिसंबर महीने में प्रखंड के पांच पंचायतों क्रमशः चहाल, घसकरीडीह, गुनियाथर, खटौरी व जमडीहा में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसके अलावा परसाटांड़ पंचायत के पांच बूथ, नेकपुरा के सात बूथ, घसकरीडीह में एक, चहाल में एक बैरिया में एक, असको में पांच बूथ के लिए बूथ लेवल एजेंट बनाने का कार्य पूरा कर लेने की बात कही गई। 15 जनवरी तक हरियाडीह व भेलवाघाटी में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने एवं बूथ लेबल एजेंट बनाने का कार्य पूरा करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। मौके पर जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, रघुनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.