बिहारशरीफ, मार्च 25 -- कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के विवाह भवन में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रखंड अध्यक्ष जलंधर यादव ने कुटुंबा विधायक राजेश राम को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को ताकत देने और जनसमस्याओं के लिए काम करने का संकल्प लिया। जिला प्रभारी सागर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को हर बूथ तक पहुंचाना जरूरी है। अगले छह महीनों में संगठन को ताकतवर बनाने का लक्ष्य है। ताकि, कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़े। मौके पर कमाल अहमद, नरेंद्र शाही, जितेंद्र प्रसाद सिंह, रवि गोल्डन, बाल्मीकि यादव, कामेश्वर सिंह, यशोदानंद पांडेय, जय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.