सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों व विधानसभा/ब्लॉक प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में कथित रूप से की जा रही कथित रूप से छेड़छाड़, मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का मुद्दा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने, आगामी आंदोलनों एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करना तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...