बदायूं, फरवरी 2 -- दातागंज, संवाददाता। समरेर क्षेत्र में अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल, चीनी मिल निर्माण और भूमिहीनों को कृषि भूमि का पट्टा देने जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा जारी है। इसी क्रम में चार फरवरी को अधूरे पुल पर सत्याग्रह का ऐलान किया गया है। रविवार को पदयात्रा के सातवें दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि दातागंज-समरेर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित जनमुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां गूगल मैप के सहारे यात्रा करते समय अधूरे पुल से वाहन गिरने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई थी। अजीत यादव ने कहा कि पुल का निर्माण पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और चार फरवरी को यहीं सत्याग्रह किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.