पटना, दिसम्बर 14 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली को पूरी तरह फ्लॉप बताया है। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस लगातार मिल रही चुनावी हार की हताशा में वोट चोरी का अनर्गल आरोप लगा रही है। एक तरह से यह देश के मतदाताओं का अपमान है। श्री पांडेय ने आगे कहा कि कांग्रेस की रैली का मकसद घुसपैठियों और अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों का बचाव करना है। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने एसआईआर के विरोध में यात्रा निकाली थी। मगर बिहार के मतदाताओं ने कांग्रेस की मिट्टी पलीद कर दी। दरअसल कांग्रेस एसआईआर के विरोध के बहाने घुसपैठियों का संरक्षण करना चाहती है। कांग्रेस की मंशा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के जरिए देश में अराजकता पैदा करना चाहती है। एसआईआर के जरिए मतदाता सूची का शु...