पटना, मई 13 -- बिहार में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को धार देने एक बार फिर से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 5 महीनों में ये चौथा दौरा होगा। शिक्षा न्याय संवाद में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 मई को बिहार आएंगे। वो दरभंगा में छात्रों से संवाद करेंगे। ठीक उसी समय राज्य में 60 अलग - अलग जगहों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता शिक्षा न्याय संवाद में भाग लेंगे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने सदाकत आश्रम में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना में महिला, दलित, अल्पसंख्यक सहित अन्य छात्रावासों में जाएंगे, और हर वर्ग के विद्यार्थियों से बात करेंगे। इसके अलावा गया में पार्टी पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। यह भी पढ़ें- बक्सर में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.