बागपत, जून 9 -- अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस किसानों की पार्टी है। कांग्रेस किसानों के साथ बैठके कर जानकारी हासिल करेगी। इसके लिए दिल्ली में किसान जाट नेताओं को बुलाया जाएगा। किसानों के लिए कांग्रेस ने जो किया है, वह कोई अन्य पार्टी नहीं कर पाई है। भाजपा सरकार किसान विरोधी रही है। किसानों मजदूरों के हितों की यदि किसी ने रक्षा की है, तो वह कांग्रेस पार्टी ही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...