पटना, नवम्बर 10 -- कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस किसानों और पशुपालकों की आवाज बनी रहेगी। सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को उन्होंने लिखा कि कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है, सम्मान भी देंगे, हक भी दिलाएंगे। उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पशुपालकों का हक, किसानों का सम्मान-कांग्रेस का अभियान में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से आए किसानों और पशुपालकों के साथ सार्थक चर्चा हुई। उनकी बातों में संघर्ष की सच्चाई थी और बदलाव की उम्मीद भी। वर्षों से पशुपालक समर्थन मूल्य, बीमा, चारा और दवाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते रहे हैं। किसान और पशुपालक मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। कांग्रेस उनके सम्मान और अधिकार, दोनों की आवाज बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.