चतरा, दिसम्बर 29 -- चतरा, संवाददाता। चतरा जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस मैदान में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। समारोह में जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के ही दिन साल 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। जिला अध्यक्ष ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज देश की जो स्थिति है, उसमें जनता के भीतर कांग्रेस के प्रति भारी मांग और विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि लोग भले ही बाहर कुछ भी कहें, लेकिन अंदरूनी तौर पर देश फिर से कांग्रेस की ओर देख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.