हल्द्वानी, जनवरी 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदले जाने और इसके अधिकारों में कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्टी देशव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध जन आंदोलन की घोषणा की है। शनिवार को नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता कर बताया कि 11 जनवरी को जिला/महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम किए जाएंगे। 30 जनवरी को वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.