कोडरमा, जनवरी 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सह कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नया जी राम जी कानून मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून को कमजोर करने का प्रयास है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकारों की सहमति के बिना वित्तीय जिम्मेदारियां तय करना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से 25 फरवरी तक देशव्यापी 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की शुरुआत की गई है। इसके तहत आज देश के सभी जिलों में एक-दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कोडरमा में यह उपवास परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, अंबेडकर पार्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.