बागेश्वर, फरवरी 23 -- गत दिनों शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार व भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा हर कर्मचारी को सुरक्षा का भरोसा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता बेलगाम हो गए हैं। सत्ता के नशे में उन्हें अब कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा है। सरकारी कर्मचारी सरकार में ही सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश स्तरीय अधिकारी को जिस तरह कमरे में बंद कर जान से मारने की साजिश रची गई, वह किसी से छिपी...