चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा। प. सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी प. सिंहभूम के तत्वाधान में संविधान बचाओ रैली आयोजित किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य के सभी जिला मुख्यालय में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस निमित ही यह रैली यहाँ भी आयोजित किया जा रहा है। प्रवक्ता त्रिशानु राय ने आगे कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में रैली कांग्रेस भवन , चाईबासा से निकालकर प्रमुख चौक- चौराहों का भ्रमण कर पुनः पार्टी कार्यालय पहुँचेगी जहाँ एक सभा किया जाएगा । जिसमें मुख्य रूप से प०सिंहभूम जिला के पर्यवेक्षक डॉ०प्रदीप कुमार बलमुचू तथा जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक ...