हजारीबाग, जुलाई 22 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। होटल पैराडाइज रिजॉर्ट हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशेष संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के नेताओं को प्रशिक्षण देना था। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद कुशवाहा ने दोनों प्रमुख नेताओं बेला प्रसाद और केशव महतो कमलेश को चांदी के मुकुट से सम्मानित किया और उनके संगठन निर्माण में दिए गए योगदान की सराहना की। प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का कांग्रेस कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय नहीं, बल्कि समाज के हर मुद्दे पर जागरूक...