सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ और हस्ताक्षर अभियान को आम जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग की निष्पक्ष छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने आजादी के बाद लगभग 65 वर्षों तक भारत देश पर राज किया सत्ता से बाहर होते ही आज लोकतंत्र पर खतरे की बात कर रही है, जो की पूरी तरह से भ्रामक है। चुनाव आयोग निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और अभिव्यक्ति के स्वतंत्रता को बंधक बना दिया था। आज वही पार्टी जनता को भ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.