गिरडीह, जनवरी 29 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह पंचायत के मुंडहरी में कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मनरेगा मजदूरों से सीधा संवाद किया गया और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को बदलकर उनके अधिकारों के हो रहे हनन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को काम की गारंटी देता था और 15 दिनों के अंदर काम नहीं मिलने पर कानूनी तौर से मजदूर भत्ता का अधिकारी होता था, लेकिन नए कानून में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। इसके पूर्व मजदूर जब चाहे काम मांग सकता था। इस कानून से उनका अधिकार छीना जा रहा है। मजदूरों के साथ-साथ ग्राम पंचायत के अधिकारों का नया कानून हनन कर रहा है। अब योजनाएं केंद्र सरकार तय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.