रांची, जनवरी 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मनरेगा कानून और नाम में बदलाव के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पांच जनवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू हो रहा है। इसके तहत बापू वाटिका मोरहाबादी से लोकभवन तक पार्टी के नेता-कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। इसमें कांग्रेस कोटे के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और नेतागण शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू छह से सात जनवरी को झारखंड प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे छह जनवरी को कांग्रेस पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व लोकसभा-विधानसभा प्रत्याशियों और जिला पर्यवेक्षकों के साथ राजकीय अतिथिशाला में वन-टू-वन मुलाकात और बैठक करेंगे। वहीं, सात जनवरी को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में वीबी-जीराम-जी बिल के प्रभाव, जिलावार जिम्मेदारियों के नि...