मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के तहत कचहरी चौक आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं विरोध कार्यक्रम किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने नेतृत्व किया। मनरेगा योजना का तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी ने सृजन किया था। जिसमें बहुत सारे गरीब और पिछड़े परिवारों को साल में सौ दिन के रोजगार की गारंटी थी। वर्तमान केंद्र सरकार इस योजना को समाप्त करना चाहती है। पहले इस योजना में केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत पैसा भेजती थी । राज्य सरकार को 10 प्रतिशत राज्य सरकार को अपना पैसा लगाना पड़ता था। जिसमें राज सरकार को बोझ बहुत काम रहता था। वर्तमान केन्द्र सरकार की तानाशाही से सरकार मनरेगा योजना को...