रिषिकेष, नवम्बर 21 -- उपनल कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस आगे आई है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर पड़े। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एस्मा ऐक्ट के तहत उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि सरकार जायज मांगों को लेकर विरोध करने वालों के आंदोलन को तानाशाही से कुचलने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जब से पूरे देश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से सभी राज्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.