पटना, जनवरी 8 -- कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पूरे प्रदेश में दस जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाना, राज्यों पर डाले जा रहे आर्थिक बोझ को उजागर करना और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराना है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए वीबी जी राम जी अधिनियम के दुष्प्रभावों के विरुद्ध तथा मनरेगा की वैधानिक गारंटी की रक्षा के लिए मनरेगा बचाओ संग्राम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस मौके पर राजेश राम ने कहा कि यह कानून गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता के रोजगार के अधिकार को कमजोर करने वाला है। मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.