नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास करार दिया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया। इन नेताओं ने कहा कि हताशा और निराशा में कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए देश के विरोध पर उतर आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.