भागलपुर, फरवरी 23 -- कहलगांव स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनल टैलेंट हंट अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भागलपुर जिला पर्यवेक्षक एवं उड़ीसा विधानसभा के पूर्व विधायक देवाशीष पटनायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के सशक्तीकरण और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी को वैचारिक रूप से स्पष्ट, अध्ययनशील तथा संवाद कौशल से संपन्न कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार राणा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के विकास की बात करती है। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मु. निसार, मनोज झा, सुजीत कुमार मिश्रा, सरवर खान आदि ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.