रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कांग्रेस के आदिवासी और दलित प्रेम को दिखावटी और पाखंडी बताते हुए उसे केवल राजनीतिक नाटक करार दिया। साह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी और दलित वर्गों में अपनी गिरती पकड़ और कमजोर होती राजनीतिक स्थिति से बौखलाई हुई है, इसी हताशा में रोज नए-नए शिगूफे और बयानबाजी करके सहानुभूति पाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस वर्ग के अधिकारों का दावा कर रही है, उसी वर्ग का हक छीनकर वह मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी हुई है। साह ने कहा कि जिस समाज को कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी, पिछड़ेपन और शोषण के अंधेरे में रखा, भाजपा के शासनकाल में वही समाज विकास और सम्मान की मुख्यधारा में आया। पूर्व प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.